STORYMIRROR

Deepali Mathane

Inspirational

4  

Deepali Mathane

Inspirational

शौर्य गाथा

शौर्य गाथा

1 min
491

शौर्यगाथा जिनकी हर दिन भारतवर्ष बडें शान से गायेगा

ऐसे वीर जवानों का शहादत भरा हर वो लम्हा याद आयेग

माँ का आँचल छोड के भारत माँ की गोदमें वो समायेगा

अपनें देशके प्रती हर कर्तव्य को निष्ठाभाव से निभायेगा

अपना घर,अपना गाँव छोडके देश के लिए ही जियेगा

वतन पर कुर्बान हुआ हर वो वीर याद आयेगा

भारत के सपूतों का बलिदान ना व्यर्थ जायेगा

हर मज़हब़ से परे वो पहले भारतवासी ही कहलायेगा

नमन तुम्हें ऐ वीरजवानों तुम्हारा ऋण चुकाया कैसे जायेगा?

अचल,अटल ऐ वीर तुम्हें हर भारतवासी शीश झुकायेगा

धन्य तुम्हारे पराक्रम की हर दिल नतमस्तक हो गया है

सारा हिंदुस्तान तुम्हारी शहादत पे बडें फख्र से रोया है।


 

   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational