STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational Thriller

4  

Sonam Kewat

Inspirational Thriller

शांति की खोज

शांति की खोज

1 min
276

मैं पहले भी शांत थी, मैं अब भी शांत हूं

पहले की शांति लोगो को दिखती थी

पर मुझे नहीं और

अब की शांति मुझे महसूस होती है

पर बाकी सब को नहीं


सोचतीं हूं आखिर क्या बदल गया एक पल में?

या फिर ये कोई खोज हैं?

एक शांति की खोज जो शोर से परे हैं 

एक शांति की खोज जो गहराइयों में भरें है 


एक शांति की खोज जो सन्नाटे से दूर हैं 

एक शांति की खोज जो बात ना करने पे मजबूर हैं 

आखिर कैसे हुआ शांत सब कुछ !

मेरे इष्ट के विश्वास में शांति


पाकर खोने की आस में शांति 

मेरे खो जाने के एहसास में शांति 

किसी का हो जाने की चाह में शांति

मेरे प्रेम की तलाश में शांति


काशी जाने की आस में शांति

तो क्या कोई सन्नाटा है

जो शांति की तरफ जा रहा है या फिर

कोई शांति जो शून्य की तरह जा रहा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational