STORYMIRROR

M Tiwari

Tragedy

3  

M Tiwari

Tragedy

सबक जिंदगी की

सबक जिंदगी की

1 min
10

नसीबो ने क्या आज दिन मुझे दिखाया है 
लाचारी और बेबसी की क्या सबक सिखाया है 
गमों का गहना पहन मैं दर्द की अलग महफिल लगायी हूं 
सपनो के घरौंदो को मिटाकर कर्तव्यों का घर बसायी हूं 
अपनो की खुशियों की जंजीर पहन मै अपने विचारों को 
कैद कर उनके सपनो का आशियां बना रही हूं 
हताशा की परछाई हर वक्त मुझे डराने की कोशिश कर रही है
छोटी सी आशा आकर मुझे डर से रोकने की कोशिश कर रही हैं 
मोह की डोर टूटने की कगार पे आकर दिल पे इक बोझ बना रही है
दिल दिमाग दोनों ही एकदुसरे से दुश्मनी निभा रहे है
वक्त ने कुछ ऐसा आज हमें मंजर दिखाया है
खुद को असलियत का एक आईना दिखाया है 
पत्थर सी हो गई ही है दिल की ये अधूरी हसरतें 
ऊबन सी हो गई है अपने हे विचारों से 
बर्बादियों ने आकर क्या मुझे पे क्या कहर लाई है 
खुशियों ने मुझे से क्या दुश्मनी निभाई है 
अपनो ने आज मुझे अपनी औकात की बात सिखाई है जिन्दगी है तो जीने की कोशिश ये बात मैने आज खुद को बताई है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy