STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

" सभी के काम तुम आओ "

" सभी के काम तुम आओ "

1 min
7

बहुत छोटा सा है जीवन कोई तुम काम कर डालो !

रहो तुम साथ ही सबके सभी के काम तुम आओ !!

     बने तुम दोस्त जिनके भी ,

     सदा तुम साथ ही रहना !

     ख्यालों में कभी उनसे ,

     नहीं तकरार तुम करना !!

बहुत छोटा सा है जीवन कोई तुम काम कर डालो ,

रहो तुम साथ ही सबके सभी के काम तुम आओ !!

     कभी खुलकर वो पुछे तो ,

     उसे खुलकर बताना तुम !

     नज़र अंदाज़ भूले से ,

     कभी भूले न करना तुम !!

बहुत छोटा सा है जीवन कोई तुम काम कर डालो !

रहो तुम साथ ही सबके सभी के काम तुम आओ !!

     कभी भी व्यस्तता कहकर ,

     उसे निराश ना करना !

     समय कुछ देर लग जाए ,

     उसे असंतुष्ट ना करना !!

बहुत छोटा सा है जीवन कोई तुम काम कर डालो !

रहो तुम साथ ही सबके सभी के काम तुम आओ !!

     समय सबको बराबर ही ,

     मिला करता है जीवन में !

     करेंगे काम सब पूरा ,

     खिलेंगे फूल आँगन में !!

बहुत छोटा सा है जीवन कोई तुम काम कर डालो !

रहो तुम साथ ही सबके सभी के काम तुम आओ !!

 सफल जीवन में जब होंगे ,

      अगर साथी मिले प्यारा !

      रहे मंज़िल अगर धूमिल ,

      सफर कट जाएगा न्यारा !!

बहुत छोटा सा है जीवन कोई तुम काम कर डालो !

रहो तुम साथ ही सबके सभी के काम तुम आओ !!

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational