सब जानती है
सब जानती है
मेहनत से उठी हूं, मेहनत का दर्द जानती हूं,
आसमा से ज्यादा जमीन की कद्र जानती हूं।
लचीला पेड़ था जो झेल गया आंधियां ,
मैं मगरूर दरख्तों का हश्र जानती हूं।
छोटे से बड़ा बनना आसान नहीं होता,
जिंदगी में कितना जरूरी है सब्र जानती हूं।
मेहनत बड़ी तो किस्मत भी बढ़ चल ,
छालों में छुपी लकीरों का असर जानती हूं।
कुछ पाया पर अपना कुछ नहीं माना,
क्योंकि आखरी ठिकाना अपना मिट्टी का घर जानती हूं।
