STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

बोलेंगे हिंदी लिखेंगे हिंदी

बोलेंगे हिंदी लिखेंगे हिंदी

1 min
265


हम सब हिंदी दिवस की औपचारिकता तो

यूं ही निभाते रहेंगे,

हिंदी बोलने, हिंदी लिखने की औपचारिकता

बस हिंदी दिवस पर ही निभाएंगे।

चौदह सितंबर तो हर साल आता है

और तब हम हिंदी दिवस मनाएंगे

भला जब हम हिंदी दिवस मनाएंगे ही

तब हिंदी बोलना, लिखना कैसे भूल जायेंगे?

हम तो अंगूठा टेक या कम पढ़े लिखे ही सही

अपनी औलादों को कान्वेंट में ही पढ़ाएंगे,

उनको अंग्रेज बाबू बनाएंगे,

अपने नाते रिश्तेदारों पर रोब तो जमाएंगे।

कम से कथित अंग्रज के बच्चों के 

बाप तो कहलाएंगे।

थोड़ा गिटिर पिटिर अंग्रेजी हम भी जान जाएंगे।

हिंदी कहीं भागी थोड़े जा रही है,

तब हिंदी दिवस पर हमारे बच्चे भी

कुछ तो हिंदी सीख ही जायेंगे,

जब हिंदी दिवस मनाएंगे,

तब थोड़ी बहुत हिंदी लिखना बोलना

वो भी तो सीख जायेंगे,

आखिर इस दिन जब हम उन्हें

हिंदी का महत्व जो समझाएंगे। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational