STORYMIRROR

usha verma

Inspirational

4  

usha verma

Inspirational

सैनिक

सैनिक

2 mins
325

आओ बच्चों तुम्हें सुनाऊं  

कहानी हिंदुस्तान की

खड़े जो डटकर सीमा पर 

वीर सैनिकों के बलिदान की

दुश्मनों के छक्के छुड़ाते

फिर भी वह नहीं घबराते

बारिश आंधी हो या तूफान


सुपर पावर अपनी दिखाते

ना हिले अपनी जिम्मेदारियों से

चाहे हो गोली की बौछार 

एकता अपनी वह दिखाते

चाहे पास ना हो हथियार

ना डरे ना थके ना देखा परिवार

देश की सेवा मैं रहते सदा तैयार


सीमा पर खड़े है सैनिक

शान बढ़ाने हिंदुस्तान की

खून की होली खेलते हैं

कहानी वीरों के बलिदान की

झुकने ना दिया कभी तिरंगा 

बाजी लगाई है जान की

आए जो लिपट कर तिरंगे में

कीमत नहीं ऐसे बलिदान की।

ऐ.सी है ना पंखा है

पसीने की भरमार है

जंगलों में रहकर भी

रखा देश का मान है


हंसते-हंसते करते देश की सेवा 

सैनिकों ने हमें बचा रखा है

पहरेदारी करते सीमा पर 

चैन से हमें सुला रखा है

सरहद पर खड़े वीर सैनिकों  

आभार प्रकट करती हूं

देश का मान बचा रखा है 

घर बार छोड़ अपने

देश की सेवा का सपना

संजो तुमने रखा है


जब भी हम सुनते टीवी पर 

दुश्मनों को मार गिराया है

बर्फी लड्डू हम खाते

सर ऊंचा उठाया है

सर गौरव से उठा हमारा

सब तुम्हारा ही बलिदान है

तुम करते देश की सेवा

हम चैन से घर में रहते 

करते दुश्मन गोला बारी

दुश्मन के छक्के छुड़ाते

सीमा पे ना घुसने देते 

जंगलों में रात बिताते 

सीने पर भी गोली खाते 

झंडा अपना वही फहराते


पता है तुम को जान गंवा सकते हो 

फिर भी सेना में भर्ती हो जाते हो 

चाहे शहीद हो वो जाते         

बच्चों को अपने यही सिखाते 

करनी तुम को देश की सेवा

आत्मबल उनका तुम बढ़ाते 

ऐसे देश भक्त वीर सैनिकों को  

उषा वर्मा का दिल से सलूट।।

भारत माता की जय



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational