STORYMIRROR

usha verma

Inspirational

4  

usha verma

Inspirational

वीर सैनिक

वीर सैनिक

2 mins
270

आओ बच्चों तुम्हें सुनाऊं 

कहानी हिंदुस्तान की

खड़े जो डटकर सीमा पर

वीर सैनिकों के बलिदान की


दुश्मनों के छक्के छुड़ाते

फिर भी वह नहीं घबराते

बारिश आंधी हो या तूफान

सुपर पावरअपनी दिखाते


ना हिले अपनी जिम्मेदारियों से

चाहे हो गोली की बौछार

एकता अपनी वह दिखाते

चाहे पास ना हो हथियार

ना डरे ना थके ना देखा परिवार


देश की सेवा मैं रहते सुधा तैयार

सीमा पर खड़े है सैनिक

शान बढ़ाने हिंदुस्तान की

खून की होली खेलते हैं

कहानी वीरों के बलिदान की

 झुकने ना दिया कभी तिरंगा


बाजी लगाई है जान की

आए जो लिपट कर तिरंगे में

कीमत नहीं ऐसे बलिदान की।

एसी है ना पंखा है

पसीने की भरमार है

जंगलों में रहकर भी

रखा देश का मान है

हंसते-हंसते करते देश की सेवा

सैनिकों ने हमें बचा रखा है

पहरेदारी करते सीमा पर

चैन से हमें सुला रखा है

सरहद पर खड़े वीर सैनिकों 


आभार प्रकट करती हूं

देश का मान बचा रखा है

घर बार छोड़ अपने

देश की सेवा का सपना

संजो तुमने रखा है


जब भी हम सुनते टीवी पर

दुश्मनों को मार गिराया है

बर्फी लड्डू हम खाते

सर ऊंचा उठाया है


सर गौरव से उठा हमारा

सब तुम्हारा ही बलिदान है

तुम करते देश की सेवा

हम चैन से घर में रहते


करते दुश्मन गोला बारी

दुश्मन के छक्के छुड़ाते

सीमा पे ना घुसने देते

जंगलों में रात बिताते

सीने पर भी गोली खाते

झंडा अपना वही फहराते


पता है तुमको जान गवा सकते हो

फिर भी सेना में भर्ती हो जाते हो

चाहे शहीद हो वो जाते         

बच्चों को अपने यही सिखाते


करनी तुमको देश की सेवा

आत्मबल उनका तुम बढ़ाते

ऐसे देशभक्त वीर सैनिकों को  

उषा वर्मा का दिल से सलूट।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational