STORYMIRROR

Praveen Gola

Inspirational

4  

Praveen Gola

Inspirational

सात सिद्धान्त

सात सिद्धान्त

1 min
270

सिर्फ सात सिद्धान्त ,
और मन कितना शांत ,
यही है ....
जीवन प्रांत |
 
पहला सत्य ,
बाकी सब मिथ्य ,
सच से ही ,
सब बने महान |

दूजा अहिंसा ,
हम सब इंसा  ,
फिर क्यूँ हिंसा कर ...
बने नादान |

तीसरा ब्रहमचर्य ,
सब वश में कर ले ,
चित्त होगा तब ,
एक समान |

चोरी ना करना  ,
ये चौथा सिद्धान्त ,
जो इसको माने  ,
उसका चित्त रहे शांत |

अपरिग्रह ,
यानि व्यर्थ संग्रह ,
पाँचवे सिद्धांत से  ,
ना हो व्यर्थ व्यय |

छठा प्रार्थना ,
जिससे शुद्ध हो आत्मा ,
जप ले जो प्रभु नाम ,
उसका हो कल्याण |

सातवां सिद्धान्त स्वास्थ्य ,
ज़िसे माने जीवन के वास्ते ,
स्वस्थ बने भारत महान ,
ना मिटे कभी उसका निशान ||





Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational