STORYMIRROR

Anita Koiri

Abstract

3  

Anita Koiri

Abstract

साधक को शांति चाहिए

साधक को शांति चाहिए

1 min
175

क्या साधना वही है जो हिम के आलय में होती है

क्या साधना वही है जो सब कुछ त्याग कर की जाती है

क्या साधना वही है जो भगवा धारण कर की जाती है

क्या साधना वही है जो आंखों को बंद कर की जाती है


साधना की परिभाषा को साधना नहीं आसान

दिल ही दिल में कितने अरमान पाल रखता है इंसान

जो इस दुनिया में रहकर भी इस दुनिया का नहीं वही साधक है

जो ईमानदारी से कमाए वही साधक है


जो सबके आंसू पोंछे वो साधक है

जो ज्ञान बुद्धि तर्क से कार्य करे वह साधक है

परिवार के लिए कमाने वाला गरीब भी साधक है

साधना करने को बाहरी शांति नहीं आत्म शांति चाहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract