STORYMIRROR

Rita Jha

Abstract Classics

4  

Rita Jha

Abstract Classics

रोटी

रोटी

1 min
263

रोटी है एकमात्र ही ऐसा भोजन,

जिसे खाते हैं सभी बहुत चाव से।

चाहे हों गरीब, चाहें होते वो अमीर,

रोटी दिखती,थाली में सभी लोगों की।


रोटी होती है गुणों की बहुत बड़ी खान,

इसको खा पाते, चाहे जहां कहीं भी लोग।

टिफिन में ले जा कर खाते चाव से रोटी।

किसी को भाए पतली, कोई खाए मोटी!


रोटी गेहूँ की बनती है, प्रायः घर घर रसोई में।

गोल रोटी लगाए सब्जी संग थाली में चार चांद

पतली रोटी खाने का स्वाद होता बड़ा निराला

दाल सब्जी संग चाव से खाते लोग निवाला।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract