STORYMIRROR

shaily Tripathi

Inspirational

4  

shaily Tripathi

Inspirational

रंगीला देश

रंगीला देश

1 min
424

भारत विभिन्नताओं का देश है, 

अलग - अलग भाषा है, भिन्न-भिन्न वेश है, 

आक्रमण यहाँ का इतिहास रहा है 

 सभी से लड़ कर, दब कर, जीत कर 

विविधता समेटे आज भारत खड़ा है,

ब्रिटिश, यूनानी, तुर्क, पुर्तगाली,

शक, हूण, फ्रेंच ने आक्रान्त किया था 

लूटा था इसको, रौंद डाला था देश को 

अपनी नस्ल का विस्तार किया था 

हमारी परंपरा और संस्कृति मिटाने का 

सभी ने हर सम्भव प्रयास किया था, 

लूट लिये गये थे हम, बार - बार गिरे थे 

कुशासित रह कर बहुत अपमानित हुए थे, 

हिम्मत न हारे थे, दम भर लड़े थे 

अनेक तूफ़ानों को जीत कर खड़े थे , 

भारत में जो भी बाहर से आये थे, 

उनके कुछ वंशज यहीं रह गये थे, 

इस देश में ही रच - बस गये थे, 

सभी के गुणों को आत्मसात करके, 

बहुत सम्भल कर यह देश उठा है 

प्रगति के पथ पर फिर चल पड़ा है 

यहाँ अनेकों वेष धर्म और भाषा हैं 

रंग-बिरंगे फूलों की ये सुन्दर माला है 

भिन्नता में एकता हमारी पहचान है 

मिलजुल कर रहना इस देश की शान है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational