रंग
रंग
आदमी बदलते रंग हैं गिरगिट की तरह
बस्ती लगती हैं मुझे बियावान की तरह।
हमने ख्वाब थे बुने रंगों के जितने
बिखर गए सब माला के मोतियों की तरह।
जो बहाते है पसीना दो जून रोटी के लिए
दे दो छाया उन्हें किसी वृक्ष की तरह।
न तोलो स्नेह को धन दौलत की राह
प्यार अमूल्य है शबरी का राम की तरह।
प्रकट होती नहीं गगन से रचना मेरी
निकल पड़ती है स्वयं पौधे से कली की तरह।
