STORYMIRROR

Geeta Upadhyay

Inspirational

3  

Geeta Upadhyay

Inspirational

रक्षक बनकर दिखाना होगा

रक्षक बनकर दिखाना होगा

1 min
217

बेटी -बचाओ बेटी पढ़ाओ

यह कह कर नहीं

करके दिखाना होगा

दरिंदों को खून के आंसु रुलाना होगा 

डर को बेटियों के दूर भगाना होगा


बातों से नहीं सच में बेटा बनाना होगा

सोये आत्मविश्वास को जगाना होगा 

उन्हें अब यह समझाना होगा

लावा बनकर पिघलना छोड़ो 


ज्वालामुखी बनकर सैलाब

तुम्हें ही लाना होगा

सुलगती चिंगारी को 

भीतर कभी ना दबाना होगा 


शेरनी की तरह गुर्राना होगा 

नोच के जालिमों को चबाना होगा

कोई नहीं आएगा तेरी सुरक्षा की खातिर

तुझे अपना रक्षक बनकर दिखाना होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational