रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
रेशम के धागों में छुपा है भाई बहन का प्यार।
भले ही समय के साथ बन गए हो दोनों के अलग-अलग घर द्वार।
भैया के मन का प्यार और संजोई हुई पुरानी यादों को
जीवंत करता है यह रक्षा बंधन का त्यौहार।
उत्साहित दोनों ही रहते फिर मिलेंगे इस बार।
रक्षाबंधन की है करते दोनों भाई बहन ही इंतजार।
एक दूजे का पाकर प्यार दोनों होते निहाल।
रक्षाबंधन त्यौहार है ऐसा करे उम्र की सीमा को पार।
दोनों के नाती पोतों के भी विवाह हो गए,
लेकिन आज भी है बहन का इंतजार।
रेशम का धागा बांधते हुए देखो दोनों की
आंखों में बचपन का मनुहार और प्यार।
अद्भुत है यह राखी का त्यौहार।
बांधते और बंधवाते हुए राखी झलक रहा है
दोनों की आंखों में असीम प्यार।