रक्षाबंधन का त्योहार
रक्षाबंधन का त्योहार
भाई बहन के प्यार का प्रतीक है
रक्षाबंधन का पावन त्योहार
अटूट प्रेम और विश्वास को
दर्शाता है पावन त्यो।।
बहन भाई की कलाई पर
बांधती है रेशम का धागा
भाई भी रक्षा का वचन देकर
बंधवाते हैं यह रेशम का धागा।।
भाई बहन यह सुंदर रिश्ता
बड़ा ही प्यारा होता है
खट्टी मीठी नोकझोंक से
बंधा यह रिश्ता होता है।।
कभी-कभी चीजें छीन लेते
कभी अपना हिस्सा भी दे देते है
भाई बहन के ये बचपन की यादें
मन को प्रफुल्लित करते हैं।।
जीवन की हर मुश्किल में
भाई बहनों का ख्याल रखते हैं
देकर अपनी जान भी वह
इस रिश्ते की लाज रखते हैं।।
भारत की संस्कृति में यह त्योहार
प्रमुख स्थान रखता है
भाई बहन के रिश्ते को यह
और अधिक मजबूत करता है।।