STORYMIRROR

Neelam Chawla

Inspirational

3  

Neelam Chawla

Inspirational

रिश्ता

रिश्ता

1 min
218

तुमने पेड़ देखा है

पेड़ की शाखाएं

ये आते जाते पंछियों 

को आसरा देती है

उसके बदले उन्हें क्या मिलेगा, बिना पूछे


ये आसरा देते समय

इतनी करूणामय और प्रेममय होती है 

पंछी जाने से पहले और उड़ते हुए

कई कई बार पेड़ को मुड़कर देखते है


पंछियों का पेड़ के साथ 

रिश्ते का कोई किताब, कोई कवि

व्याख्या नहीं कर पाता 

न ही इतिहास के पन्नों में ये रिश्ता 

किसी नाम से दर्ज किया जाता है

अनकहा रिश्ता है ये

बिल्कुल मेरे तुम्हारे प्रेम सा




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational