STORYMIRROR

Pradip Warade

Inspirational

3  

Pradip Warade

Inspirational

रहनुमा

रहनुमा

1 min
248

यूं ही कब तक रोता रहेगा तू अपने नसीब पर

छोड़ व्यर्थ चिंता हौसला अपने दिमाग में भर

आज से तेरे हर नक्शे कदम जीत के होंगे

कौन रोकेगा तुम्हें जब रहनुमा कृष्ण होंगे....


गिन मत कितने काँटे बिछाएँ तेरी राह पर

ख़्वाब में देखा हर लक्ष्य तू आज हासिल कर

दुनियावालों को जीतने वाले सिकंदर तुम होंगे

कौन रोकेगा तुम्हें जब रहनुमा चंद्रमा होंगे....


चलना होगा निडर बन तुम्हें धधकती आग पर

ज्वालामुखी को भी फक्र होगा तेरी अंगार पर

अभी से हर दिमाग पर बस तेरे कदम होंगे

कौन रोकेगा तुम्हें जब रहनुमा सूरज होंगे....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational