STORYMIRROR

Rajani Ranjan

Classics

4  

Rajani Ranjan

Classics

राखियाँ- भाई के कलाई पर

राखियाँ- भाई के कलाई पर

1 min
107

रंग बिरंगी तितलियों सी लगती राखियाँ

भाई के कलाई पर बड़ी जँचती राखियाँ


भाई-बहन का नाता इस जग में सबसे प्यारा

ये ख्वाब हकीकत में बदलती है राखियाँ


सावन की रीत कितनी सुहानी है साकिया

बहनों को अपने मायके लाती है राखियाँ


देती बहन दुआएँ लम्बी उमर हो तेरी

भैया के हाथ जैसे ताबीज राखियाँ


बहना ये घर है तेरा तेरे बिन है सूना आंगन

बनकर तेरी आवाज आ जाती है राखियाँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics