STORYMIRROR

प्यारा कन्हैया

प्यारा कन्हैया

1 min
1.1K


कोई कहे तुम्हें देवकी नन्दन

कोई कहे नन्दलाल,

कोई कहे फिर मुरली मनोहर

कोई कहे गोपाल।


यशोदा के तुम प्यारे कन्हैया

नन्द बाबा के दुलार,

ग्वालों के लिए गोविन्द गिरधर

दु:खियों के दया निधान।


मीरा के तुम गिरधर नागर

राधा के घनश्याम,

गोपियों के तुम श्याम सुन्दर

वृन्दावन के शान।


उद्धव के लिए तुम मधूसुदन

सूदामा के माधव,

दूारका में तुम वासुदेव हो

अर्जुन के केशव।


किस-किस नाम से तुमको पुकारे

नाम तो तेरा अपार,

है अन्तर्यामी सब घट के स्वामी

कर दो बेड़ा पार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama