प्यार
प्यार
क्या होता है.... प्यार ?
... एक सुखद अनुभूति
या फिर... एक मीठा सा दर्द
क्या होता है प्यार...
चाहे... जो भी हो
पर.. होता है अपना
...सिर्फ आप का अपना
न कोई ...आपके दिल से प्यार को मिटा सकता
न ही कोई ...उस प्यार को आपके दिल से छीन सकता
और तो और ...
ताउम्र उस प्यार को आप अपने दिल में कैद कर सकतें हैं
सबसे छुपा कर
भले ज़िन्दगी में न सही
पर आपके दिल में रहेगा हमेशा
सिर्फ आप का होकर..।।
