STORYMIRROR

GAURAV AGRAWAL

Romance

4  

GAURAV AGRAWAL

Romance

प्यार, क्या है प्यार ?

प्यार, क्या है प्यार ?

1 min
338

प्यार, क्या है प्यार?


वो खुशी जो सिर्फ तेरे साथ से मिले

वो खुशी जो कहीं किसी और से न मिले


वो तलब, जो चंद घंटे तुझसे बात न हो पाने से उठे

वो तलब, जो जाम होठों से लगा लो तो भी न बुझे


वो रोमांच, वो सिहरन, जो तुझे छू लेने भर से आ जाए

वो रोमांच, जो समंदर लांघ लो तो न मिल पाए


वो एहसास, जो तेरी गर्म सासों से आए

वो एहसास, जिसे लोग ढूंढते रह जाए


महसूस किया तो लगा, सच... यही तो प्यार है, जो मुझे तो यकीनन तुझसे है


पर सवाल ये है, क्या यही बात तेरे दिल भी में है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance