STORYMIRROR

प्यार की ये दास्तां

प्यार की ये दास्तां

1 min
13.3K


प्यार में डूबने के लिए सच्ची भावनाओं का होना ज़रूरी है,

कहने को प्यार तो मैं यहां सबसे करती हूँ

लेकिन वो एहसास जो चाहकर भी ना जाएं

उसके आसपास होने की खबर दे जाएं

जो करीब वो आए तो धड़कने बढ़ जाएं

दूर से ही उसके आने का पैगाम मिल जाएं

जो दुःखी हो मन उसका तो यहां मेरा भी मन घबराएं

कभी एक कांटा भी चुभे उसे तो तकलीफ़ मुझे हो जाएं

मिलों ना मिलों उस से पर हमेशा उसके साथ ही ये मन चला जाएं

कुछ कहें भी ना वो और आप उसका मन पढ़ जाएं

लफ़्ज़ों में नहीं गुफ्तगू आँखों से हो जाएं

कहने को नहीं रहने को स्थायी रूप से वो आपके मन में रह जाएं

हो जाएं कभी वो दूर भी तो इस दिल से ना दूर जाएं


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance