STORYMIRROR

Dr vandna Sharma

Abstract

4  

Dr vandna Sharma

Abstract

प्यार की परिभाषा

प्यार की परिभाषा

1 min
306

प्यार होता है

रेल की पटरियों में

समांतर चलती हैं साथ-साथ

कभी अतिक्रमण नहीं करती

अपनी सीमाओं का

दोनों का बराबर महत्व होता है ….


प्यार होता है …….

सागर के दो किनारो में

असीम जल को सीमाओं में बांधता

जल को बहने की राह दिखाता

निरंतर साथ बहते ……


प्यार होता है ….

धरती और आसमान में

जहाँ धरती, वहाँ आसमान

एक पल की दूरी गँवारा नहीं

रहना है साथ, चलना है साथ


प्यार होता है …….

सागर के दो किनारो में

असीम जल को सीमाओं में बांधता

जल को बहने की राह दिखाता

निरंतर साथ बहते...


प्यार होता है ….

धरती और आसमान में

जहाँ धरती, वहाँ आसमान

एक पल की दूरी गँवारा नहीं

रहना है साथ, चलना है साथ....


प्यार होता है..

प्रकृति के कण कण में

फिर हम इंसान क्यों नहीं समझ पाते

प्यार होता है साथ में

प्यार होता है विश्वास में

प्यार देता है समानता

प्यार देता है आज़ादी

प्यार देता है …सिर्फ देता है …लेता नहीं …..।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract