STORYMIRROR

Dr. Akansha Rupa chachra

Romance

4  

Dr. Akansha Rupa chachra

Romance

प्यार की चाय

प्यार की चाय

1 min
313


कमरे से आवाज आई।

कहां हो मेरी घरवाली?

चाय बनाना दो,दो प्याली।

चीनी कम अदरक वाली।


संग बैठ कर पीते हैं।

कुछ बाते करते हैं।

रोज तो भागम भाग है।

आज मिला अतवार है।


खुशबू हो जानी पहचानी

तूने मेरी हर बात है मानी।

चाय बना दो,दो प्याली

चीनी कम अदरक वाली।


बारहों महीने चौबीस घंटे

ड्यूटी मेरी ऑन है।

चाह कर भी वक्त मिले ना

करनी तुम से कुछ बात हैं ।


आज फुरसत जरा मिली है

बात करे कुछ घरवाली।

चाय बनो दो,दो प्याली

चीनी कम अदरक वाली।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance