STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Inspirational

प्यार हो ही जायेगा

प्यार हो ही जायेगा

2 mins
337

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


सबसे पहले किसी से आँखें चार कर।

उससे मुलाक़ातें एक नहीं दो चार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


कभी अपने ख़्यालों में उसका दीदार कर।

कभी हक़ीक़त में अपनी नज़रों का वार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


दिल को अच्छी तरह समझा ले, कि ऐतबार कर।

वह नहीं मानेगा, तो ऐसा एक नहीं बार बार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


ख़ुद को इस दुनिया से पूरी तरह से बेज़ार कर।

किसी से बात करना तो दूर, मिलना भी नाग़वार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


उससे किसी भी तरीक़े से प्यार का इज़हार कर।

रिश्ता निभाऊंगा उम्र भर, उससे यह इक़रार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


तूने जो वादे किए, उनसे कभी न इंकार कर।

करेगा हमेशा मोहब्बत, उससे यह वादा बेशुमार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


उसकी हर ख़्वाहिश को पूरी करेगा, यह क़रार कर।

उसकी हर खुशी के लिए, अपना सुख चैन फ़रार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


उससे यह वादा कर कि आऊंगा, देख लेना पुकार कर।

उसके सामने ख़ुद्दारी और मेहनत का हथियार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


उससे कभी भी कुछ पाने की न उम्मीद न दरकार कर।

उसको तू जो दे सके, तू उसको वह सब उपहार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


अपनी खुशी के लिए उसको कभी न लाचार कर।

किसी काम से कभी न उसकेे आँसुओं की धार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


उसको तेरी बना कर रखे, खुदा से मिन्नतें हज़ार कर।

कुछ भी हो जाए, गुस्से में कभी न उससे तक़रार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


अपने दिल को हमेशा बेसुकून और हमेशा बेक़रार कर।

उसको कोई तकलीफ़ न हो, दिल को यह ख़बरदार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


इतनी दे उसको अपनी मोहब्बत, इतना प्यार कर।

खो जाए वह तेरे प्यार में, उसे अपना तलबग़ार कर।

तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


तुझसे उसको एक दिन प्यार हो ही जायेगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational