STORYMIRROR

Archana Saxena

Inspirational

4  

Archana Saxena

Inspirational

प्यार बाँटते चलो

प्यार बाँटते चलो

1 min
228

प्यार बाँटते चलो समय की यही दरकार

कठिन दौर है गुजर जायेगा रखो दिल में प्यार


इतना नाजुक क्यों तेरा रिश्ता

ठेस लगी और बिखर गया

दिल तो स्वतः ही कोमल होता

तूने इसे कठोर किया

कैसे रिश्तों के बीच आई अहम की ये दीवार

कठिन दौर है गुजर जायेगा

रखो दिल में प्यार


समय बहुत बोझिल सा आया

साँसों पर पहरा सा है

मीठे बोल सुन कर जी जाये

दिल जो मरा मरा सा है

आस तोड़ कर बैठे हैं जो

उनपे लुटा दो प्यार

कठिन दौर है गुजर जायेगा

रखो दिल में प्यार


ऐसा न हो दिल में रह जायें तेरे ये जज्बात

अहम तुम्हारा रोक ले न कह पाओ दिल की बात

कल का कुछ भी पता नहीं

रखो अहम को दरकिनार

कठिन दौर है गुजर जायेगा

दिल में रखो प्यार


डूबने वाले को नन्हे तिनके का सहारा काफी है

छोटी सी इक दुआ किसी का बड़ा संबल बन जाती है

शिकवा कोई न मन में रखो

समय ये होगा पार

कठिन दौर है गुजर जायेगा

दिल में रखो प्यार

    



రచనకు రేటింగ్ ఇవ్వండి
లాగిన్

Similar hindi poem from Inspirational