STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Abstract

4  

Bhawana Raizada

Abstract

पूंजी

पूंजी

1 min
24.9K

तिनका तिनका कर के जोड़ी

मेरे जीवन की जो पूंजी है।


सबसे बड़ा आशीष बड़ों का

जो हर पल कवच समान है।

गिर पड़े तो थाम ले उंगली

ये अनमोल मन्त्र महान है।


तिनका तिनका कर के जोड़ी

मेरे जीवन की जो पूंजी है।


सीख गुरु की हम राही बन

हर मुश्किल साथ निभाती है।

सही गलत का फर्क फक्र से

हर बार सिखा के जाती है।


तिनका तिनका कर के जोड़ी

मेरे जीवन की जो पूंजी है।


मां बाप का सानिध्य सदा

संग मेरे हृदय समान है।

वे ही माली मेरे जीवन के

उन्हीं से जीवन गुलज़ार है।


तिनका तिनका कर के जोड़ी

मेरे जीवन की जो पूंजी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract