STORYMIRROR

Neer N

Abstract

1  

Neer N

Abstract

पूछता कौन है

पूछता कौन है

1 min
348

हम ही पूछ लेते हैं हाल खुद का,

और हमारी तरह हमें पूछता कौन है।


बड़ी बेदर्द हो जाती है ज़िन्दगी कभी कभी,

और उस पर ये मलाल कि हमें पूछता कौन है।


शीशे के घरों वाले हर लम्हा पत्थरों से डरते हैं,

निशाना लगाने से पहले भला पूछता कौन है।


तंदुरुस्ती का जामा पहन कर निकला कीजिए घर से,

फिर ना रहेगा शिकवा कि हमें पूछता कौन है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract