STORYMIRROR

shraddha shrivastava

Inspirational

4  

shraddha shrivastava

Inspirational

पुरुष का प्रेम

पुरुष का प्रेम

1 min
342

कुछ पुरुष अनोखे होते हैं ,

वो जिस किसी पे भी दिल हारते हैं अपना सब कुछ हार देते हैं

वो सिर्फ प्रेम नहीं करते कोई पूजा हो जैसे ऐसे पूजते हैं !!

कुछ पुरुष अनोखे होते हैं

वो माँग नहीं भरते लेकिन ज़िन्दगी का खालीपन भर देते हैं ,

वो समाज के सामने नहीं आते,

लेकिन तुम्हे समाज से लड़ने की ताकत दे देते हैं !!

कुछ पुरुष अनोखे होते हैं

वो कोई मंगलसूत्र नहीं डालते गले मे,वो डालते हैं

तो ऐसा सूत्र डालते हैं की जैसे मानो नया जन्म हुआ हो तुम्हारा!!

कुछ पुरुष अनोखे होते हैं

वो कसमे झूठी नहीं खाते हैं ,वो हज़ार तरह की बाते करते हैं ,

मग़र उन बातों को जितना हो सकता हैं वो उतना सच करने में लग जाते हैं !!

कुछ पुरुष अनोखे होते हैं

कुछ पुरुष वाकई में अनोखे ही होते हैं आज की इस बदलती हुई दुनिया मे भी

तुमको सच्चे प्रेम का महत्व समझाते हैं ,

प्रेम पूजा भी हो सकता प्रेम पवित्र भी हो सकता हैं वो ये सब दिखलाते हैं !!

कुछ पुरुष अनोखे होते हैं …............



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational