STORYMIRROR

Prem chandra Tiwari

Inspirational

4  

Prem chandra Tiwari

Inspirational

पथ कोई भी हो उसको सँवार लेता हूँ

पथ कोई भी हो उसको सँवार लेता हूँ

1 min
485

बिना खाये कुछ दिन निकाल लेता हूँ

 बिगड़ी हालत अपनों की सम्हाल लेता हूँ


 ये जरूरी नहीं कि झूठ का सहारा लूँ

 सत्य बोलकर भी मैं दिन गुजार लेता हूँ


 लोग कहते हैं कोई काम नहीं आता कभी

 साफ नियत से मैं सबकी जुहार लेता हूँ


मैंने चाहा जिसे वह खुद को चाहे जो समझे

 उसकी खुशियों के लिए ग़म उधार लेता हूँ


 मुझे किसी से शिकायत नहीं दुनिया वालों 

पथ कोई भी हो उसको सँवार लेता हूँ.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational