पर्यावरण
पर्यावरण
पर्यावरण से है जीवन
इसे अपना दोस्त बनाते हैं
चलो मिलकर पेड़ लगाते हैं
देते हैं सांसे जीवन को
आओ जानी पेड़ की माया
करते हैं शुद्ध हवा को
देते हैं फल फूल और छाया
आओ अपने दिलों में
प्रकृति प्रेम जगाते हैं
चलो मिलकर पेड़ लगाते हैं
सागर बादल गगन प्रदूषित
नदी धारा और पवन प्रदूषित
बढ़ गया प्रदूषण इतना
सांस लेना हुआ है मुश्किल
रूठ गई है प्रकृति हमसे
मिलकर चलो मनाते हैं
चलो मिलकर पेड़ लगाते हैं
