STORYMIRROR

Vandana Srivastava

Inspirational

4  

Vandana Srivastava

Inspirational

प्रयास

प्रयास

1 min
223

बदला नहीं लो किंतु बदल कर दिखाओ,

जो जैसे हैं उन्हें वैसा स्वीकार कर दिखाओ,

बड़ी बात नहीं है नफरत रख रंजिशें निभाना,

बदल सके तो किसी को प्रेम से बदल कर दिखाओ..!


है आज जमाने को जरूरत अच्छे लोगों की ,

दिल से हों ईमानदार नीयत ना हो दिखाने की,

बुरे लोगों के दिल को बदल कर तो दिखाओ,

किसने रोका है तुम्हें अच्छाइयॉं अपना कर दिखाओ..!


संजोना है धरोहर तो प्रेम से सभ्यता और संस्कृति अपनायें,

बड़े बुजुर्गों की शिक्षा को नित जीवन में अपनायें,

बदल देती हैं तकदीरें अक्सर दुआओं में उठे हाथ,

मुश्किलें मुंह छुपा गुम हो जाती हैं जब करते हैं प्रयास..!


मिलते हैं जीवन पथ में रहगुजर बहुत सारे,

कुछ अच्छे कुछ बुरे वाक्ये कुछ पल बहुत प्यारे,

जीवन मिला है जीने को तो क्यों ना कछ ऐसा कर जायें,

मार्ग दर्शक जो बने भविष्य का वो पथ प्रशस्त कर दिखाओ..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational