प्रवेश उत्सव का जश्न
प्रवेश उत्सव का जश्न
प्रवेश उत्सव का जश्न हम सभी मिलकर मनाएंगे।
शुरुआत से ही सफलता की ओर बढ़ते जाएंगे।।
समय की कीमत सभी को समझाएंगे।
हर समस्या का समाधान कर दिखलाएँगे।।
अपने संग सबको लेकर आगे बढ़ते ही जाएँगे।
गुरुजन का आशीर्वाद भी हर पल पाएँगे।।
*प्रवेश उत्सव का जश्न फिर हम..............*
शिक्षा संग हर क्षेत्र में उन्नति करते जाएंगे।
कामयाबी का परचम चारों ओर लहराएँगे।।
मेहनत की सही परिभाषा बनकर अवश्य दिखलाएँगे।
अथक प्रयासों से प्रगतिशील सोच सबकी बनाएंगे।।
*प्रवेश उत्सव का जश्न फिर हम..............*
अभिमान से स्वाभिमान जीवन हम पाएंगे।
हारने वाले को जीत की खुशबू में नहलाएंगे।।
हर गतिविधि में हम तो हिस्सा लेते जाएंगे।
प्रवेश उत्सव के अभियान में प्रफुल्लित होते जाएंगे।।
*प्रवेश उत्सव का जश्न फिर हम..............*
प्रवेश उत्सव की गाथा हर घर तक पहुँचाएँगे।
प्रसन्नचित्त होकर बड़ों का आशीर्वाद भी पाएंगे।।
कोशिश से ही कामयाबी तक का सफर तय करते जाएंगे।
प्रवेश उत्सव के कमाल का धमाल चारों ओर मचाएंगे।।
*प्रवेश उत्सव का जश्न फिर हम..............*
