STORYMIRROR

Shailaja Bhattad

Abstract

4  

Shailaja Bhattad

Abstract

प्रतिमूर्ति

प्रतिमूर्ति

1 min
315

नारी पर नए-नए कसीदे बुनते हैं

कभी खुदा तो कभी सरताज बना देते हैं

पढ़ते हैं तो लगता है

मानो कहते हैं


आओ नारी तुममें विश्वास जगाते हैं

तुमसे तुम्हारी शक्ति का परिचय करवाते हैं

यह सब पढ़कर नारी कितनी छोटी लगती है

लेकिन मिलने पर


शायरी ही सबसे छोटी बन पड़ती है

नारी तो इन सबसे ऊपर लगती है

असीमित परवाज लेती दिखती है

विश्वास और साहस की प्रतिमूर्ति लगती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract