STORYMIRROR

अनुरोध श्रीवास्तव

Tragedy

3  

अनुरोध श्रीवास्तव

Tragedy

प्रकृति

प्रकृति

1 min
256

प्रकृति सबसे बडी चित्रकार है

उड़ाती है तितलियाँ

बनाती है चित्र

खिलाती है फूल

और इन्द्रधनुष

विविध रंग के।


प्रकृति सबसे बडा विश्वविद्यालय है

सिखा देती है

सुख-दुख सहना

जानवरों के बच्चों कों

उनके संसार में

जीने का ढंग।


प्रकृति सबसे बड़ा प्राविधिक संस्थान है

जो सिखाती है

चिड़ियों को घौसला बुनना

दीमकों को चिमनियाँ बनाना

और मधुमक्खियों को बनाना छत्ता।


प्रकृति में है ईश्वरीय शक्ति

जो बनाती है

बीज को वृक्ष

पैदा करती है

नदियों में प्रवाह

जुगनू में चमक


और बादल में बिजली

अंग हैं हम सब

प्रकृति के

वहीं से जीवन

और उसी में मिल जाना है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy