प्रेम का फूल तो खिलाना ही चाहिए
प्रेम का फूल तो खिलाना ही चाहिए
किसी भी
व्यक्ति में
भावनाओं की उपस्थिति का होना
स्वभाविक है
भावनाओं का मिश्रण, विघटन, अनुपात,
विस्तार और संकुचन
हर किसी में अलग होता है
आश्चर्य एक ऐसी भावना है जो
सबसे कम समय के लिए
ठहरती है
यह आकाश में जैसे एक बिजली
कौंधती है और फिर एकदम से
विलुप्त हो जाती है
ऐसी ही होती है
क्रोध और घृणा मिल जायें तो
यह अवमानना को जन्म देतीे हैं
जीवनपर्यंत जो किसी के
साथ रह सकती है
वह भावना होती है
प्रेम की
मनुष्य प्रेम करना सीख
जाये तो
बहुत सारी विकृतियों से
जीवन की कठिनाइयों से,
जटिलताओं से,
दुविधाओं से
न जाने कितने ही
अनगिनत दलदलों एवं
भंवरों के जालों से बच सकता है
प्रेम की भावना
किसी भी मनुष्य में
सर्वाधिक महत्वपूर्ण है
इसे सर्वोच्च स्थान प्रदान
करना चाहिए
कोई भी व्यक्ति
अपने जीवन में
कुछ सीखे या न सीखे पर
उसे संपूर्ण मानव जाति,
जीव जंतुओं, प्रकृति आदि से
प्रेम करना तो अवश्य रूप से
सीखना ही चाहिए
यह सब प्राकृतिक है पर
इसकी मात्रा कम हो तो
इसे बढ़ाने का प्रयास करना
चाहिए
प्रेम की माला
अपने गले में डाल
जिसने इस शब्द का जाप
करना सीख लिया
उसे फिर सब कुछ प्राप्त होगा
आत्मिक सुख प्राप्त होगा
लोगों का प्रेम प्राप्त होगा
ईश्वर के अस्तित्व का अनुभव
होगा
प्रेम का फूल तो
हर किसी को
हर हाल में
अपने दिल की वाटिका में
खिलाना ही चाहिए
प्रेम की सुगंध से
खुद को व
दूसरों को महकाना चाहिए
अपने मन मस्तिष्क में
हर पल दौड़ रही
भावनाओं में गर
प्रथम स्थान प्रेम की भावना को दे
दिया तो
जीवन की दौड़ में
एक प्रेमी सबको पिछाड़ता हुआ
सबसे आगे होगा
प्रेम करने वाला मनुष्य
न कभी भावनात्मक रूप से
हारता है और
न ही किसी को कभी
हारने देता है
वह तो प्रेम का
उत्सव मनाता रहता है
हर समय, हर क्षण
स्वयं के लिए एवं
संपूर्ण मानव जाति के कल्याण
हेतु।
