STORYMIRROR

Indu Kothari

Inspirational

4  

Indu Kothari

Inspirational

प्राणायाम

प्राणायाम

1 min
373

 ऋषि मुनियों का यह वरदान

 देता जग को, जीवन दान

 सबसे उत्तम, यह व्यायाम

 कर लें हम सब, प्राणायाम

 

 सदा सूर्योदय से पहले जागो

 ऊठक बैठक खूब लगाओ

 आलस, निद्रा दूर भगाओ

 अलसुबह सैर को जाओ

 

 प्राणायाम,,अनुलोम-विलोम

 पुलकित करते, रोम- रोम

 स्वस्थ रहे,तन और मन 

 खर्च भी न होता, इसमें धन

 

 बात पते की, कहते लोग

 संयम से तुम,कर लो भोग

मांस,मछली कभी न खाओ

मदिरा को तो भूल ही जाओ

 

 प्रथम सुख,नीरोगी काया

महामारी ने सब समझाया

मिट्टी सम है, सारी माया

बनी रहे प्रभु, तेरी छत्रछाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational