फुटपाथी जिंदगी
फुटपाथी जिंदगी
यार बरसात मौसम ये आया,
चलो सजना बनाए टापरी।
बच्चे छोटे अभी हैं अपन के,
चलो सजना बनाए टापरी।
अपना डेरा डला है सड़क पे,
चलो सजना बनाए टापरी।
अब सड़क पे हुआ जीना मुश्किल,
चलो सजना बनाए टापरी।
बिटिया रानी भई है सयानी,
चलो सजना बनाए टापरी।
कुछ खाने को जोड़ा अपन ने,
चलो सजना बनाए टापरी।
जियरा मारे हिलोरा अपन का,
चलो सजना बनाए टापरी।
सारे पंछी घरौंदा बनाए,
चलो सजना बनाए टापरी।
सारे पशुअन भी दुबके घरों में,
चलो सजना बनाएं टापरी।
आया पानी का रेला सड़क पे,
चलो सजना बनाए टापरी।
काहू दिखते न जन अब सड़क पे,
चलो सजना बनाए टापरी।
अब न बन है सड़क पे जी खाना,
चलो सजना बनाए टापरी।
अपने सोवन बिछावन भी भीगे,
चलो सजना बनाए टापरी।
सब बिरादर भी नाम रखत है,
चलो सजना बनाए टापरी।
हमको छोड़ो तुम्हारी है चिंता,
चलो सजना बनाए टापरी।
सुनके जोरू की विनती पसीजा,
यार चला आ बनाए टापरी।