STORYMIRROR

Raj nandani Sharma

Romance

5.0  

Raj nandani Sharma

Romance

पहला प्यार

पहला प्यार

1 min
616


सावन का था वो मौसम

और बारिश की पहली फुहार

जब देखा था मैंने उसे पहली बार।


छुट्टी के दिन थे हमारे

टूट गए थे मेरे दिल के तार

जब देखा था मैंने उसे पहली बार।


हम घूमते थे गलियों मे

घूमते हुए उसने मुझे देखा

मैंने उसे देखा

पर न जुड़े पाए हमारे दिल के तार

जब देखा था मैंने उसे पहली बार।


उन कटीली आँखो पर हुआ था

मेरा दिल बेकरार

जब देखा था मैंने उसे पहली बार।


दिल था बेकरार

सोचा था वो ही बनेगी मेरी

जीवनसंगिनी पर न कर पाया

प्यार का इजहार

जब देखा था मैंने उसे पहली बार।


एक दिन हम घूम रहे थे बगिया में

हम दोनों की आँखे मिली

जुड़े गए हमारे दिल के तार

और मैंने करा अपने प्यार का इजहार।


उसने भी हाँ कह दिया

वो हाँ ही था मेरे बैचेन दिल का करार

क्योंकि वो ही तो था मेरा पहला प्यार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance