STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Inspirational

5.0  

Pawanesh Thakurathi

Inspirational

पहाड़ पर पहाड़

पहाड़ पर पहाड़

1 min
1.1K


हर बार टूटते हैं

पहाड़ पर पहाड़।


धरती हिलती है

दहाड़ती है

और गिर पड़ते हैं

पहाड़ के ऊपर पहाड़।


नदी बौखला उठती है

करती है अतिक्रमण

अपनी सीमा का।


वह लुट ले जाती है

साथ में अपने

अनगिनत हीरे,मोती,जवाहरात।


वैसे तो पहाड़ पर

काँटों के सघन जंगल हैं

परंतु कागज़ों में

पहाड़ पर खिलते

फूलों को दिखा दिया जाता है


तब पहाड़ अपने साथ हुये

छल को महसूस करके

रोते हैं, कराहते हैं

परंतु पहाड़ों का रोना

किसी को नहीं सुनाई देता

देहरादून से दिल्ली तक

किसी को नहीं।


और इस तरह गिरते रहते हैं

पहाड़ पर पहाड़

लगातार..... ।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational