STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

"पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ"

"पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ"

1 min
372

जब पेड़ों को हम काटेंगे,

हरियाली खो जाएगी।

पेड़ पौधों के बिना धरा,

सूनी सूनी हो जाएगी।


ना मोर पपीहा गाएंगे,

ना बादल घिरकर आएंगे,

बिन पेड़ों के तो बादल भी,

ना बारिश संग में लाएंगे।


ऐश ओर आराम देखकर

सब बनते अफलातून है।

लेकिन पानी बड़ी जरूरत,

बिन पानी के सब सून है।


पीने को जब नहीं मिलेगा

तब अक्ल ठिकाने आएगी।

पेड़ हवा पानी भोजन दे,

ये बात समझ तब आएगी।


पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ

धरती के राज दुलारे है।

वर्षा लाकर जीवन देते,

ये जीवन दाता हमारे है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational