STORYMIRROR

Ruchika Rai

Inspirational

4  

Ruchika Rai

Inspirational

पौधा

पौधा

1 min
235

एक नन्हा बीज है जमीन में डाला,

उससे फिर एक अंकुर फूटा,

अंकुर से ही कोपलें निकल आई,

फिर एक पौधा तैयार हुआ।


जीवन यूँही कुछ ऐसे होता है,

नन्हा बीज ही पौधा बनता है।

पौधे में फिर फल लगता है,

उस फल से जीवन चलता है।


जीवन को इसी शुरुआत को सब

मिलकर सहेजे और समेटे।

एक स्वस्थ पौधा तैयार हो,

इसके लिये सदा हम ध्यान से देखे।


छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखें,

फिर जीवन की शुरुआत करें।

नई कोपलें नई पौधों से जीवन में

सदा ही हम रंग भरें।


हरित धरा के लिए हो संकल्पित,

बीज को हम मिट्टी में डाले।

एक पेड़ अवश्य लगाकर हम

पर्यावरण को शुद्ध बनाने में सहयोग करें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational