STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Inspirational

3  

Dheerja Sharma

Inspirational

पौ बारह है

पौ बारह है

1 min
377

शून्य के बाद आने वाला" एक"

गिनती का पहला अंक नहीं

एकता की शक्ति है

संगठन की युक्ति है।


एक और एक होते हैं दो

बचपन में खूब दोहराया

एक और एक होते हैं ग्यारह

बड़े होकर समझ आया।


एक के साथ एक

जब खड़ा हो जाता है

तो कोई भी इनको

हरा नहीं पाता है।

जहाँ एक एक ग्यारह है

वहाँ एकता, शक्ति, संगठन

और हर कदम पर

पौ बारह है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational