STORYMIRROR

Praveen Gola

Abstract

4  

Praveen Gola

Abstract

पावन जश्न -होली

पावन जश्न -होली

1 min
277

रंग बिरंगी खुशियों के अनमोल पलों की ,

भावों के त्योहार का पावन जश्न है होली।

पिचकारी से निकले रंग का रंग नहीं,

प्यार भरे कई दिलों का रंग है होली।

गिले-शिकवे सब भूल उन्हे दूर भगायें ,

चलो दोस्तों के संग मिलकर मनायें होली।

खुशियों के इस त्योहार में अपनों का प्यार पायें ,

संगीत और नाच गाने की धूम से सजायें होली।

हर रंग में छुपी हैं अनेक खुशियाँ ,

मिलकर हम सब इनसे खेलें होली।

इस होली के रंगों से सजा लो जिंदगी ,

खुशियों से भर जाए ऐसी मना लो होली।

आओ मिलकर सब ये त्योहार मनायें ,

रंग-बिरंगे सपनों से जीवन की सजायें होली।|


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract