STORYMIRROR

Kumar Kishan

Romance

3  

Kumar Kishan

Romance

ओ मेरे जीवनसाथी

ओ मेरे जीवनसाथी

1 min
418

जीवन में जब कभी मुसीबतें आए,

तो मेरा साथ मत छोड़ना

हर डगर,हर पल मेरा साथ देना

ओ मेरे जीवनसाथी


तुमसे यही है कहना

तुम्हारे बिना मेरा जीवन

एक पतझड़ के जैसा था

ना कोई सौंदर्य,ना कोई उमंग


मेरे जीवन में था

मेरी हालत कैसी थी

तुमको कैसे बताऊँ ?

बस तुम्हारे

बिना ओ मेरे जीवनसाथी

यह जिंदगी कैसे बिताऊँ ?


जिंदगी में हर खुशियाँ

तुम्हारी जीवन में आए

तुम्हारी होंठो पर सदा मुस्कान आए


बस, एक बार फिर तुमसे

यही है कहना

दुनिया की बातों में आकर

ओ मेरे जीवनसाथी

मेरा दामन मत छोड़ देना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance