STORYMIRROR

Nitu Maharaj

Inspirational

4  

Nitu Maharaj

Inspirational

नया सवेरा लाते हैं

नया सवेरा लाते हैं

1 min
258

भूल जाओ उन बातों को 

जो बीते दिनों की याद हैं 

बदलता नही वो बात जो 

गुजर चुकी हैं राहों से 

अंधेरों को चीर के हम 

खुशी का दीप जलाते हैं

चलो छोड़े पुरानी बाते 

नया सवेरा लाते हैं।


अच्छी बातें सिर्फ याद रखे हम

बुरी बातों को भूलकर 

वो आने वाला पल खुशी का

लाएंगे हम टटोलकर 

हम गम में जब मुस्काएंगे

मुश्किल को दूर भगाएंगे 

तारों को तोड़ हम लाते हैं

चलो छोड़े पुरानी बाते 

नया सवेरा लाते हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational