"नवम सिद्धिदात्री मां
"नवम सिद्धिदात्री मां
माँ दुर्गा के हैं नौ रूप ,
सब हैं एक से एक महान ।
मात सिद्धिदात्री नवम हैं करतीं,
भक्त जनों को सिद्धि प्रदान ।।
नौवाँ दिन शुभ नवरात्रि का,
माँ के आँचल में आशीर्वाद पर्याप्त ।
आज सिद्धिदात्रि माँ को पूज कर,
सबको शुभ फल हो प्राप्त ।।
यश , बल और बुद्धि मिले ,
मैया हैं आगम निगम बखानी ।
लाल रंग अति प्रिय मैया को ,
कमल पर आसीन आती भवानी
अष्ट सिद्धियां को प्रदान करती है हमको
सिद्धिदात्री तेरा गुणगान करें हम मां
सदगुण दायी है व दुर्गुणों को दूर करे
महिमा अनंत है सदा-सदा ही सिद्धि मां
आस्था असीम है पावन नवरात्रि में
किंतु मां की करें हम हर दिन वंदना।।
