STORYMIRROR

Umesh Shukla

Inspirational

4  

Umesh Shukla

Inspirational

नश्वर है यह जगत

नश्वर है यह जगत

1 min
286

नश्वर है यह जगत

सबको है आभास

फिर भी धन संग्रह में

जुटे सभी लोग सायास

साथ नहीं कुछ भी जाएगा

चाहे जितना लगा ले जोर

इतना सब कुछ जानकर भी

इंसान करता रहता जोड़तोड़

सबसे बड़ा धन संतोष है

ऋषि मुनि दे गए हैं ज्ञान

पर मनुष्य खुद में गाफिल

सत्य पर देते नहीं हैं कान

ईश्वर में रख आस्था करते

रहिये सब काज औ काम

वो ही तय करता भूमिका

सबकी खास हो या अनाम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational