STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Inspirational

2  

Tanha Shayar Hu Yash

Inspirational

नोंक सी चुभती

नोंक सी चुभती

1 min
13.9K


तिल्ली की नोंक सी चुभती है, तनहाई मेरी, 
दिखाई देती है परछाइयां, गुम आवाज़ मेरी,

सफहा भर देखा है उनको, ऐ खुदा मेरे, 
खुशियों से पैबन्द दिखी, हर परवाज़ मेरी,

मंज़ूर था उनका दूर जाना, सूनी महफ़िल मेरी, 
है सुबह शाम आँसू बहाना, सुन आवाज़ तेरी,

तिल्ली की नोंक सी चुभती है, तनहाई मेरी…

सौदा किया मेरी दीवानगी का, तू आशिकी मेरी, 
सब मुझपर हुए मेहरबान, तू पहचान मेरी,

मैं पी गया जाम पे जाम, क्या औकात मेरी, 
सौदागर भूल जा मुझको, कितनी मुझको याद तेरी,

तिल्ली की नोंक सी चुभती है, तनहाई मेरी…

 

 

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational